देश में बढ़ती महंगाई और गैस किल्लत के बीच आज सीकर में कांग्रेस पार्टी ने अनूठे तरीके से विरोध जताया। सीकर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और सीकर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जाट बाजार में एक साथ सद्बुद्धि यज्ञ और दुआ की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि मोदी ने आपदा में अवसर ढूंढा और मार्केट में कालाबाजारी करने के लिए दलाल एक्टिव कर दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि देश में महंगाई तो लगातार बढ़ती ही जा रही है और अब उस पर गैस किल्लत होने के चलते हर वर्ग परेशान हो चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए आज यज्ञ और दुआ की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आपदा में अवसर ढूंढने का काम करते हैं। जहां पर गैस किल्लत से लोग परेशान है तो वहीं मोदी ने मार्केट में दलाल एक्टिव कर दिए जो सिलेंडर दोगुने दामों में बेचकर मोटा पैसा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं गैस किल्लत के चलते कई फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है। गैस से चलने वाले ऑटो सहित अन्य व्हीकल बंद हो गए। लॉकडाउन की जैसे एक बार फिर लोगों को काम छोड़कर घरों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में आज ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि दे। जिससे कि मोदी देश की आम जनता के बारे में सोचे न कि आपदा में अवसर ढूंढने के बारे में।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.