Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम पूरी तरीके से बदल गया है. भीषण गर्मी के बाद राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो चुका है. वहीं, तापमान में भी एकसाथ भारी गिरावट आई है. इससे अधिकाश जिलों का मौसम सुहाना हो गया है. रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश हुई. साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरे. हनुमानगढ़ में दिन में तेज धूप के बीच ओले गिरे.
मौसम में बदलाव से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हुई, जिससे कई जिलों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 18, मार्च तक मौसम साफ रहने, धूप निकलने और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है. आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. तापमान को बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंटा
बारां में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार, राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 84 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
18 मार्च तक राजस्थान में बदला-बदला सा नजए आएगा मौसम का मिजाज
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री,
बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,
अजमेर में 23.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 18.4 डिग्री, अलवर में 10.3 डिग्री, जयपुर में 22.7 डिग्री, पिलानी में 18.8 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 24.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 21.6 डिग्री, बाड़मेर में 24.0 डिग्री, जैसलमेर में 20.3 डिग्री, जोधपुर में 27.2 डिग्री, माउंट आबू में 17.2 डिग्री, बीकानेर में 18.9 डिग्री, चूरू में 20.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 20.9 डिग्री, अंटा बारां में 16.8 डिग्री,
जालौर में 21.3 डिग्री, सिरोही में 18.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 17.5 डिग्री, करौली में 17.4 डिग्री, दौसा में 16.7 डिग्री और झुंझुनूं में 20.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
बीकानेर संभाग में बदला सा नजर आया मौसम का मिजाज
• बीकानेर संभाग के साथ झुंझुनूं और अलवर जिलों के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला नजर आया. अलवर, झुंझुनूं और पिलानी क्षेत्र में तड़के बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे. हालांकि सुबह के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया और आसमान खुलने के साथ दिन में तेज धूप निकल आई.
• गंगानगर और
हनुमानगढ़ जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. यहां कई जगह धूलभरी आंधी चली, बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई. हनुमानगढ़ के संगरिया इलाके में तेज धूप के बीच अचानक ओलावृष्टि हुई, जबकि गंगानगर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है.
अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश और ओले गिरे.
12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
• मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन यानी आज और 17 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है. केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान धूप निकलेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
• 18 मार्च तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है. हालांकि 18 मार्च की शाम से प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है.
• 18 से 21 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.