Sikar News : शेखावाटी की 660 हवेलियों को सरकार संरक्षित करेगी, सीकर, चूरू, झुंझुनूं शामिल हैं. 200 करोड़ फंड, हेरिटेज स्ट्रीट, पर्यटन, फिल्म शूटिंग और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस योजना में महत्वपूर्ण हवेलियों को शामिल किया जाएगा. जानकारी के अनुसार संरक्षण के लिए सरकार ने 660 हवेलियों को चिन्हित किया है. ये सभी हवेलियां हेरिटेज स्ट्रीट के तौर पर विकसित की जाएगी.
Sikar News: भित्ति चित्रों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध शेखावाटी की हवेलियों को सरकार ने संरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार द्वारा शेखावाटी की हवेलियों को संरक्षण देने योजना बनाई जाएगी. इस योजना में सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिले की हवेलियों को शामिल किया जाएगा. जानकारी के अनुसार संरक्षण के लिए सरकार ने 660 हवेलियों को चिन्हित किया है. ये सभी हवेलियां हेरिटेज स्ट्रीट के तौर पर विकसित की जाएगी.

ऐसे में हवेलियों को पर्यटन के मानचित्र पर आने से शेखावाटी में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकेगा. एक्सपर्ट का कहना है कि हवेलियों के संरक्षण को प्रोत्साहन मिलने से यहां फिल्मों की शूटिंग की राहें भी मजबूती से खुल सकेगी. सरकार ने हवेलियों में सुविधा विकसित करने वाले भवन मालिकों के लिए भी 200 करोड़ का फंड भी बनाया है. इसके जरिए भवन मालिकों को वित्तिय सहायता दी जाएगी.

आपको बता दें कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल की ऐतिहासिक हवेलियां अपनी भित्ति चित्रकारी और अनूठी स्थापत्य कला के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध रही हैं. यदि इन हवेलियों को व्यवस्थित संरक्षण और विकास मिले तो यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है. हेरिटेज संरक्षण से जहां सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहेगी, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार मिलेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सरकार द्वारा फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़-शेखावाटी, मंडावा, चूरू, झुंझुनूं और नवलगढ़ सहित कई शहरों में 660 से अधिक हवेलियां चिन्हित की गई हैं. इन कस्बों में हेरिटेज स्ट्रीट विकसित होने से पर्यटकों को एक साथ कई ऐतिहासिक धरोहरें देखने का अवसर मिलेगा, जिससे इन क्षेत्रों की रौनक और आमदनी दोनों बढ़ेंगी.

हवेलियों को पर्यटक इकाई के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. गाइड सेवा, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान, होम-स्टे और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा. इससे युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिल सकेगा और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

शेखावाटी की हवेलियां पहले भी फिल्म और शूटिंग सेक्टर के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं. संरक्षण योजना लागू होने के बाद यहां दोबारा फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग को बढ़ावा मिल सकता है. इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी स्टाफ, कलाकारों और सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पूरा क्षेत्र पर्यटन व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है.

शेखावाटी को ओपन आर्ट गैलरी के नाम से जाना जाता है. लक्ष्मणगद, फतेहपुर, रामगढ़-शेखावाटी मंडावा, डूंडलोद, नवलगढ़, महनसर, झुंझुनूं, अलसीसर, मलसीसर, काजड़ा, सूरजगढ़, चूडी अजीतगढ़, मुकुंदगढ़ जैसे कस्बों में बनी पुरानी हवेलियों की दीवारों पर की गई भित्तिचित्र कला (फ्रेस्को पेंटिंग) विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.