Tips and Tricks : करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी कड़वाहट के कारण कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते. खासकर बच्चों को इसका स्वाद बिल्कुल नहीं भाता. ऐसे में कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम किया जा सकता है, जिससे इसकी सब्जी स्वादिष्ट और खाने में आसान बन जाती है.
Tips and Tricks: करेले का नाम सुनते ही हमें सबसे पहले उसका कड़ा स्वाद याद आता है. करेला एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. लेकिन इसकी कड़वाहट के कारण बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते. खासकर बच्चे तो करेले का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. अगर करेले का कड़वापन कम कर दिया जाए तो यह स्वाद में भी अच्छा लग सकता है और सभी लोग इसे आराम से खा सकते हैं.

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इन आसान तरीकों से न सिर्फ करेले का स्वाद बेहतर हो जाता है, बल्कि इसकी सब्जी भी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.अगर आप भी चाहते हैं कि घर के बच्चे और बड़े सभी करेले की सब्जी पसंद से खाएं, तो इन आसान हैक्स को जरूर अपनाएं.

1. नमक का इस्तेमाल करें: गृहणी सुमित्रा मौर्य ने किया है करेले का कड़वापन दूर करने का सबसे आसान और पुराना तरीका नमक का इस्तेमाल है. इसके लिए करेले को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उस पर अच्छी मात्रा में नमक छिड़क दें. फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. नमक करेले के अंदर का कड़वा पानी बाहर निकाल देता है. इसके बाद करेले को निचोड़कर साफ पानी से दो या तीन बार धो लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2. दही या छाछ में भिगोएं: उन्होंने बताया कि अगर आप करेले की कड़वाहट कम करना चाहते हैं तो इसे दही या छाछ में भिगोना भी एक अच्छा तरीका है. कटे हुए करेलों को थोड़ा नमक डालकर दही या छाछ में करीब एक घंटे के लिए रख दें. दही की हल्की खटास करेले की कड़वाहट को कम करने में मदद करती है. इससे सब्जी का स्वाद भी बेहतर हो जाता है और करेला ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

3. बीज और छिलका: करेले की कड़वाहट का एक बड़ा कारण उसके मोटे बीज और ऊपरी खुरदरा छिलका होता है. इसलिए सब्जी बनाने से पहले करेले के ऊपर की सतह को हल्का सा खुरच लें और अंदर के सख्त बीज निकाल दें. ऐसा करने से करेले का कड़वापन काफी कम हो जाता है. इसके बाद जब आप इसे पकाते हैं तो सब्जी का स्वाद पहले से ज्यादा अच्छा लगता है.

4. खटाई का इस्तेमाल करें: गृहणी सुमित्रा मौर्य ने किया करेले की सब्जी बनाते समय उसमें थोड़ा खट्टा स्वाद मिलाने से भी कड़वाहट संतुलित हो जाती है. इसके लिए आप अमचूर पाउडर, इमली का पल्प या नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. खटाई करेले के स्वाद को संतुलित करती है और सब्जी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाती है. यही कारण है कि कई लोग भरवा करेला या सूखी सब्जी में भी खट्टे मसालों का इस्तेमाल करते हैं.

5. गुड़ या चीनी डालें: उन्होंने बताया कि अगर आप सूखी करेले की सब्जी या भरवा करेला बना रहे हैं तो लास्ट में थोड़ा सा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं. इसकी हल्की मिठास करेले की कड़वाहट को दबा देती है और सब्जी का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है. ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें, बस थोड़ा सा गुड़ या चीनी ही काफी होती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.