सिद्धू मूसेवाला के आने वाले होलोग्राम शो की स्टेज की पहली झलक।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी साल उनके शो के आने की घोषणा की गई है। इटली के कलाकार इस शो को तैयार कर रहे हैं। पिता बलकौर सिंह सिद्धू इस शो की तैयारियों को लेकर स्टेज का पहला फोटो सामने आया है। बलकौर सिंह स
सिद्धू मूसेवाला के शो का स्टेज।
अपने सिग्नेचर स्टाइल में खड़ा नजर आता है सिद्धू बलकौर सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टा पर स्टेज का जो फोटो रिवील किया है, उसने सिद्धू मूसेवाला अपने सिग्नेचर स्टाइल में खड़ा नजर आता है। बैक साइड से सिद्धू की लुक दिखाई गई हैै। इसके साथ ही बलकौर सिंह और होलोग्राम शो डिजाइन करने वाली टीम के सदस्य खड़े हैं। फोटो रिलीज करने के साथ शो की फाइल डेट नहीं बताई गई है। मौत के बाद भी स्टेज पर लाइव परफार्म करते नजर आएंगे सिद्धू सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह के गोल्डी बराड़ पर लगा था। इसकी गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी भी ली थी। सिद्धू की मौत के बाद ये उनका पहला होलोग्राम शो होगा। इसमें वे थ्री-डी इमेज के जरिए लाइव परफार्म करते नजर आएंगे।

सिद्धू मूसेवाला के शो का इस तरह का होगा स्वरूप।
होलोग्राम से स्टेज पर आने वाले मोहम्मद रफी के बाद दूसरे सिंगर बनेंगे सिद्धू मूसेवाला से पहले बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद रफी को उनके निधन के बाद होलोग्राम के जरिए सिंगर सोनू निगम स्टेज पर लेकर आए थे। सोनू निगम ने मोहम्मद रफी के होलोग्राम के साथ जुगलबंदी भी की थी। किसी सिंगर के होलोग्राम शो वाले सिद्धू मूसेवाला दूसरे सिंगर होंगे। पंजाब में इस तरह का ये पहला प्रयास होगा।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.