स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को सफेदपोश टेरर मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापे मारे। इस दौरान कुछ डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए जिन्हें जब्त कर जांच के लिए साथ ले जाया गया। हालांकि, इसको लेकर एसआईए की ओर से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईए ने श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह-सुबह छापे मारे जिसमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफेल भट के घर पर भी छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि भट को 22 नवंबर को एसआईए ने सफेदपोश टेरर मॉड्यूल केस के सिलसिले में यहीं से गिरफ्तार किया था।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि गांदरबल जिले के वाकुरा में भी छापे मारे गए। छापा जमीर अहंगर के घर पर मारा। सूत्रों के अनुसार अहंगर के भाई पर दिल्ली धमाके में लिंक्स होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ये छापे इस केस की एसआईए की जांच का हिस्सा थे, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ समन्वय के साथ अंजाम दिए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.