लुधियाना | भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और संस्कृति मंच की तरफ से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर फिरोजपुर रोड पर एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें संस्थान के प्रतिनिधि स्वामी गुरुकृपानंद संयोजक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान लुधियाना, स्वामी प्रकाशानंद, साध्वी कपिला भारती, साध्वी मीनाक्षी भारती और साध्वी मनेंद्रा भारती ने संयुक्त रूप से की। स्वामी गुरुकृपानंद ने बताया कि 19 से 25 फरवरी तक सेक्टर 32 ए स्थित मार्केट ग्राउंड में यह विशाल श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम निशुल्क होगा। कथा में विशेष ध्यान आधुनिकता की दौड़ में बच्चों के खेल कूद का मैदान अब मोबाइल फोन बनता जा रहा है, जो तनाव का मुख्य कारण बनता जा रहा है। बच्चों के लिए बढ़ते स्क्रीन टाइम और उसके दुष्प्रभावों पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.