श्रीगंगानगर में होली का पर्व हर्षोल्लास और गहरी धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और प्रमुख स्थलों पर शाम को होलिका दहन की रस्म पूरी भक्ति-भावना से निभाई गई। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया जा रहा है। जवाहरनगर सेक्टर 2-3 के अग्रसेन स्कूल के सामने रात डेढ़ बजे होलिका दहन किया जाएगा। जबकि नटराज स्वीट्स के सामने, चहल चौक, रिद्धि सिद्धि और खीची चौक पर शाम 8 बजे होलिका प्रज्वलित की गई। अन्य मोहल्लों में भी स्थानीय परंपराओं और मुहूर्त के अनुसार दहन हुआ। सादुलशहर में व्यापार मंडल के आयोजन में विशेष रौनक रही। लोग चंग की थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाते नजर आए। लोगों ने व्यापार मंडल परिसर में होलिका दहन किया। सुबह से ही महिलाएं होलिका स्थलों पर पहुंचीं। पारंपरिक तरीके से पूजा की, परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने होलिका को सूत का धागा लपेटा, जल अर्पित किया और आशीर्वाद मांगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.