राजीव नगर इलाके के केसरी नगर में एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है। यह घटना 5 जनवरी की रात 9:34 बजे की है। दुकानदार गिरधर झा का आरोप है कि अपनी दुकान बंदकर के घर जा रहे थे।
इसी बीच किसी ने पीछे से उन्हें आवाज दी। पलटकर देखा तो पास की दुकान से 4 से 5 की संख्या में उनकी ओर कुछ लोग आते दिखे। पास में पहुंचकर सभी अभद्रता और गाली गलौज करने लगें। जब मैं इसका विरोध किया तो मुझे खींचकर मारने लगें।
बीच सड़क पर घसीट घसीटकर पीटा। इसी में से एक ने मेरे पेट में पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान ही मेरे कैश काउंटर से 8900 रुपए, मेरी हाथ की घड़ी और सोने की अंगूठी छीन ली।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दुकानदार को खींचकर मारते पीटते सभी आरोपी दिख रहे हैं। फिलहाल पीड़ित की ओर से राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत की गई है। इसमें कुछ लोगों को नामजद आरोपी भी बनाया गया है। पीड़ित को आशंका है कि पूर्व के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
आवेदन बदलने का दबाव
पीड़ित गिरिधर झा का आरोप है कि जब वो राजीव नगर थाने पर शिकायत लेकर पहुंचें तो पहले थानेदार की ओर से समझौता के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद आवेदन बदलने के लिए कहा गया। जब वो अपने साथ हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज दिए तो आवेदन लेकर कल आने के लिए बोलकर थाने से लौटा दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.