महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. उत्तर बिहार के देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई. इस ऐतिहासिक बारात में 56 सुसज्जित रथ शामिल थे
बारात के दौरान पूरा मुजफ्फरपुर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते, गुलाल उड़ाते बाबा की बारात में शामिल होते नजर आए। जिले के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पावन दृश्य के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग—हर वर्ग के लोग शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए.
56 रथों पर सवार होकर निकली बाबा की बरात
इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बारात के मार्ग में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही. प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक को भी नियंत्रित किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।बारात की खास बात यह रही कि 56 रथों पर भगवान शिव के गणों के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिय. कहीं शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी तो कहीं भूत-बैताल और गणों की झलक ने लोगों में उत्साह भर दिया. पूरे मार्ग पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा करते और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे.रात में बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में बाबा का विवाह कीर्तन आयोजित किया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.