शिवपुरी और अशोकनगर जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-346 के दिनारा से चंदेरी तक करीब 55.80 किलोमीटर हिस्से को दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 414.84 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.
यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं है, बल्कि शिवपुरी और अशोकनगर को आपस में जोड़ने वाली जीवन रेखा कही जा सकती है. चंदेरी, बामोर कलां, अचरोनी और चंदेरी लिंक बायपास जैसे कई गांव और कस्बे इसी रास्ते पर पड़ते हैं. अभी तक यह सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम और हादसों की वजह बनती थी. अब दो लेन बनने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सफर का समय भी काफी कम हो जाएगा.
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी
जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है. गजट नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही प्रभावित किसानों और जमीन मालिकों को मुआवजा भी दिया जा चुका है. इससे निर्माण कार्य शुरू होने में अब ज्यादा अड़चन आने की संभावना नहीं है. संबंधित विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने की तैयारी में है.
राष्ट्रीय राजमार्ग-346 की कुल लंबाई करीब 334.55 किलोमीटर है, जो झारखेड़ा से शुरू होकर बैरसिया, विदिशा, कुरवाई, मुंगावली, चंदेरी, पिछोर होते हुए दिनारा तक जाती है. यह मार्ग न केवल मध्य प्रदेश के कई जिलों को जोड़ता है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सीमा से भी संपर्क मजबूत करता है. खासतौर पर चंदेरी जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के लिए यह सड़क काफी अहम मानी जाती है.
क्या बोले स्थानीय?
स्थानीय निवासी कपिल राजा का कहना है कि बरसों से वे इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे. भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया था. अब उम्मीद है कि नई सड़क बनने के बाद हादसों में कमी आएगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा. स्थानीय निवासी अजय प्रताप सिंह बताते हैं कि इस सड़क के निर्माण से समय में बचत होगी करीब 1 घंटे में सफल त्या हो जाएगा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर डेवलपमेंट बढ़ेगा जमीनों की रेट के अलावा स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेंगे , दिनारा से चंदेरी तक बनने वाली यह दो लेन सड़क सिर्फ दूरी नहीं घटाएगी, बल्कि शिवपुरी और अशोकनगर के विकास को भी नई रफ्तार देगी. इलाके के लोगों को अब बेसब्री से निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.