विदिशा| प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मुखर्जी नगर सेवा केंद्र में ब्रह्माकुमारी संस्था का नवदशकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का स्वागत शॉल, पटका और बैज पहनाकर किया गया। कुमारी मनु ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा कि सनातन संस्कृति का बीज परमपिता परमात्मा शिव हैं। उन्होंने परचिंतन और परदर्शन को अवनति का कारण बताया। “मैं–मैं” की भावना को अहंकार और मतभेद की जड़ कहा। दीदी ने एकाग्रता को जीवन की रॉयल्टी बताया। उन्होंने कहा कि कर्मों में परमात्मा की झलक होनी चाहिए। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ‘साइलेंस पावर’ से मन को शिवालय बनाने का संदेश दिया। सूरत से आए एस के क्लाथ नेसन लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी ने संस्था की वैश्विक सेवा की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह संस्था 140 से अधिक देशों में कार्यरत है। ब्रह्माकुमारी रुक्मणी ने कहा कि यह स्थान तनावग्रस्त लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। कुमारी अनोखी और हिमांसी ने संस्था की 90 वर्षों की यात्रा संवाद के माध्यम से प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन बी.के. अनु बहन ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.