महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार (28 जनवरी) को एक विमान हादसे में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अचानक आई उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। इस बीच विपक्ष के कई नेताओं ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि केंद्र और राज्य की जांच एजेंसी घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने पुराने विमान हादसों की जिक्र करते हुए जांच पर सवाल उठाए हैं।
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की कोई जांच हुई है? जनता के सामने कुछ तथ्य और सत्य तो सामने जरूर आने चाहिए। कल एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का देहांत हो गया। इससे केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा देश सदमे में है। ऐसा कैसे हो सकता है? इसका जवाब जनता के सामने आना चाहिए।
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s death in a charter plane crash landing, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “…Such a major accident occurred in Ahmedabad. What happened? An investigation was launched, but has anything come to light? So many chartered… pic.twitter.com/o2A2a6nCkE
— ANI (@ANI) January 29, 2026
‘यह कैसे हुआ? क्या तकनीकी खराबी थी? यह सामने आना चाहिए’
अपने बयान में संजय राउत ने कहा, ‘अहमदाबाद में इतना बड़ा हादसा हुआ। क्या हुआ? जांच शुरू हुई, लेकिन क्या कुछ सामने आया? इतनी सारी चार्टर्ड फ्लाइट दुर्घटनाएं हुई हैं, और इतने सारे लोग मारे गए हैं। सच्चाई हमारे सामने, जनता के सामने आनी चाहिए। अजित पवार जैसा बड़ा नेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, एक लोकप्रिय नेता थे। कल उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई। ना सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरा देश सदमे में है। यह कैसे हुआ? क्या तकनीकी खराबी थी? यह सामने आना चाहिए। अगर फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी थी, रडार सिस्टम में कोई दिक्कत थी, या एयरपोर्ट पर कुछ था, तो क्या? सिर्फ संवेदनाएं भेजने से क्या होगा? अगर हादसा तकनीकी दिक्कतों की वजह से हुआ है, तो हम सभी को इसकी असली वजहों का पता लगाना होगा।’
क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद
दुर्घटना के एक दिन बाद गुरुवार को क्रैश हुए प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं। जहां विमान क्रैश हुआ, उस जगह पर डीजीसीए और फोरेंसिक के अधिकारी जांच में जुटे हैं। टीम ने पूरे घटनास्थल की गहन जांच पड़ताल की है।
ये भी पढ़ें: विमान हादसे पर सियासत: विपक्ष ने की जांच की मांग, भाजपा ने दिया जबाव; कहा-ज्यादा टिप्पणी ना करें
अजित पवार का अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
वहीं बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। पवार के दोनों बेटों ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान समर्थकों की भारी जनसैलाब देखने को मिला। हर कोई अपने नेता के आखिरी दर्शन करना चाहता था।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.