शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज में कुत्ता इंसानी टांग लेकर घूमता मिला, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही उजागर, सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी.
शिमला शहर के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटीज (एआईएमएसएस) में मंगलवार को हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा.
दरअसल, मंगलवार को चम्याना अस्पताल परिसर में एक आवारा कुत्ता मुंह में मानव टांग मुंह में दबाता हुआ घूमता नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बताया दा रहा है कि 19 फरवरी को मंडी जिले के 61 साल के शख्स की टांग का ऑपरेशन अस्पताल में किया गया था. इस दौरान मरीज की टांग काटी गई थी, जिसे उसे लिफाफे में बंद कर स्टोर में रखा गया था. अस्पताल प्रशासन ने इस टांग के हस्तांतरण के लिए एक संस्था को अनुमति दी थी, हालांकि, संस्था का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ. बाद में टांग को स्टोर में रखा गया. हालांकि, 22 फरवरी को कर्मचारियों की ओऱ से स्टोर से ट्रॉलियां निकालते समय दरवाजा खुला छोड़ दिया गया और ताला लगाना भूल गए. यह दरवाजा जब हवा से खुल गया तो रात में कुत्ता यहां घुसा और लिफाफा उठा ले गया.
23 फरवरी को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिला और प्रशासन ने पाया लिफाफे में टांग नहीं है. बाद में यह टांग कुत्ते के मुंह में नजर आई और सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो गया. उधर, पूरे मामले पर चमियाणा के डॉक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि मामले में सफाई कर्मचारियों और सफाई सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मचारियों ने कुत्ते से इस टांग को छीनने की कोशिश की थी, लेकिन कुत्ता अग्रेसिव हो गया था.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.