हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोह़ड़ी के के चिड़गांव में नेपाली मजदूर राकेश प्रताप की हत्या के मामले में पुलिस ने ललित राणा और साहबीर लुवर को कुल्लू के कसोल और मणिकर्ण से सात दिन बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों ने शव को पब्बर नदी के किनारे फेंका था.
18 फरवरी को शिमला जिले के रोहड़ू थाने के अंतरगर्त चिड़गांव में मर्डर हुआ था.
जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को शिमला जिले के रोहड़ू थाने के अंतरगर्त चिड़गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि बडियारा पुल के समीप पब्बर नदी (किलोचा नाला) में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है और इससे काफी खून निकल रहा है. मृतक के दोनों हाथ-पैर कपडे से बंधे हैं. डीएसपी रोहडू ने घटनास्थल का मौका किया. स्थानीय लोगों से पुछताछ के बाद मृत व्यक्ति की पहचान राकेश प्रताप (36) उर्फ सेती राम कामी निवासी डाकाडाम, नेपाल के रूप में हुई थी. राकेश प्रताप बगीचे में मजदूरी करता था. थाना चिड़गांव में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.
फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर और खंजर को भी कब्जे लिया गए. घटना स्थल के आसपास सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और दो संदिग्ध की फोटो जारी की गई थी. स्थानीय़ लोगों की पुछताछ से पता चला कि घटना वाले दिन मृतक के साथ दो नेपाली मूल के लोग घूमते दिखे थे.
बाद में खुफिया जानकारी से पता चला था कि 17 फरवरी को राकेश प्रताप को मिलने ये दोनों लोग आए थे और फिर शाम को करीब 7 बजे मृतक को पब्बर नदी के किनारे लेकर चले गए और वहां पर किसी बात पर कहासुनी के चलते उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने राकेश के चेहरे पर पत्थर पर वार किए थे, ताकि उसकी पहचान ना हो सके. साथ ही मोबाइल भी खुद-बुर्द कर दिया. घटना के बाद आरोपियों ने अपने फोन भी बंद कर दिए थे.
आरोपियों ने एकसाथ पी थी शराब
शिमला पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया. जांच में पता चला कि आरोपी कुल्लू के कसोल और मणिकर्ण में जाकर छुप ए थे. आरोपियों की पहचान थाना चिडगांव की जांगला चौकी के प्रवासी मजदूर पंजीकरण रजिस्टर की पड़ताल से हुई थी, जिसमें पता चला कि आरोपी ललित राणा उर्फ लक्ष्मण राणा (20) और साहबीर लुवर (21) कुछ दिन पहले ही गांव देवीधार में मजदूरी करने आए थे और फिर घटना के बाद से ही फरार हैं. 23 फरवरी की रात को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. शिमला के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्रवासी मजदूरों और किरायेदारों को काम पर रखने से पहले नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में जाकर पंजीकरण करवाएं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.