Kasauli Murder Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली में सुमन की हत्या के मामले में पति चत्तर सिंह, जेठ नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता गिरफ्तार हुए. तीनों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने का षड्यंत्र रचा था. पुलिस ने साजिश का खुलासा किया. समुन की गला घोंटकर हत्या की गई थी और फिर इसे अलग ही रूप देने की कोशिश हुई. लेकिन आरोपी पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाए.
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली में महिला की हत्या के आरोप में पति, जेठ और भतीजी गिरफ्तार.
जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को सोलन के कसौली में यह हत्याकांड सामने आया था. 2 जनवरी को जब महिला के शव का आईजीएमसी शिमला से पोस्टमार्टम करवाया गया तो पता चला कि महिला की मौत की वजह सामने आ गई. पोस्टमार्टम में पता चला कि आरोपियों ने महिला को की गला दबाकर हत्या की थी औऱ उसके बाद गले और शरीर पर तेजधार हथियार से कई बार वार किए गए थे. घटना को लेकर आरोपियों ने बताया कि सुमन ने खुद अपनी जान ली.
ढाई महीने पहले हुई थी शादी
गौरतलब है कि सुमन और चत्तर सिंह की शादी 23 नवंबर 2025 को हुई थी. हालांकि, शादी के बाद से ही कसौली के मलेरा के शनौगी गांव के रहने वाले इस पति पत्नी के रिश्ते खराब हो गए और विवाद बढ़ता गया. सुमन लगभग 10–15 दिनों के लिए अपने मायके चली गई थी, जिस कारण चत्तर सिंह उससे नाराज था और 31 जनवरी को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. ऐसे में चतर सिंह अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर दोनों हाथों से सुमन का गला दबा दिया. कुछ देर बाद सुमन बेहोश होकर नीचे गिर गई और काफी देर तक ऊपर नहीं उठी, जब आरोपी चतर सिंह ने उसे चेक किया तो सुमन की मृत्यु हो गई थी. सुमन की मौत से घबराकर उसने स्वंय को बचाने के लिए अपने भाई नरेन्द्र सिंह और भतीजी निकिता (19) के साथ मिलकर षडयंत्र रचा.
कैंची से गले पर किए वार और निकिता को हल्की चोटें
चतर सिंह ने कैंची से सुमन के गले पर वार किए और खुद को भी माथे, गले आदि पर चाकू से खरोंचे लगा दी तथा अपनी भतीजी निकिता के गाल पर भी चाकू से कट मारा. उसके बाद इन्होंने सुमन के मायके वालों को फोन करके बताया कि सुमन ने चाकू से हमला किया है और खुद को कुन्डी लगाकर बन्द कर दिया है. इस पर सुमन के पापा ने फोन पर कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो. इसके बाद उन्होंने कमरे के दरवाजे को तोड़ जाने का नाटक किया, ताकि किसी को भी शक ना हो. जांच के दौरान पाया गया कि दरवाजा तोड़ने के कोई भी निशान नहीं पाए गए. जांच के दौरान पाया कि तीनों ने षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की है और फिर सबूतों को मिटाने की कोशिश की. जाँच के दौरान 1 फरवरी को आरोपी चतर सिंह और निकिता के मेडिकल में पता चला कि आरोपियों ने खुद को चोटिल किया था. 5 फरवरी को पुलिस थाना कसौली की टीम ने दो आरोपी नरेंद्र सिंह (45) निकिता (19) को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.