हिमाचल प्रदेश में शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मारपीट विवाद में अब लोग दो पक्षों में बंट गए हैं. अहम बात है कि डॉक्टर भी एक दिन की मास लीव पर हैं और शाम को फैसला होगा कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे या नहीं. वहीं, डॉक्टर की मां ने भी पहली बार मीडिया से बात की है.
दरअसल, मारपीट में घायल हुए मरीज शिमला के चौपाल विधानसभा के कुपवी के जुब्बल के रहने वाले हैं वहीं, आरोपी डॉक्टर सिरमौर के पावंटा साहिब विधानसभा से संबंध रखते हैं. इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का कब्जा है. चौपाल से भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने इस मामले में मरीज का समर्थन किया था और उससे मुलाकात की थी.

चौपाल से विधायक बलबीर वर्मा ने मरीज से मुलाकात की थी.
वहीं, पावंटा साहिब से भाजपा विधायक सुखराम चौधरी शुक्रवार को शहर में धरने प्रदर्शन में शामिल हुए और डॉक्टर राघव को सपोर्ट किया. ऐसे में अब दोनों विधायक मामले में अलग अलग राह पर चल रहे हैं. हालांकि, भाजपा इस मामले में सरकार को घेर रही है. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के व्यवस्था परिवर्तन पर निशाना साधा था. हालांकि, मंडी में जयराम ने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में कठोर निर्णय लिया और दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकाला जाए. क्योंकि पूरे घटनाक्रम में गलती दोनों पक्षों की थी.

एसडीएम को ज्ञापन देते हुए विधायक और अन्य लोग.
बलवीर वर्मा ने मरीज से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि इस चौपाल से विधायक बलवीर वर्मा ने इस मामले में 22 दिसंबर को मरीज अर्जुन पंवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि निहायती शरीफ इंसान है. उन्होंने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी. हालांकि, पावंटा साहिब में धरने के दौरान स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, उन्होंने पावंटा के एसडीएम गुंजीम चीमा को मेमोरैंडम भी सौंपा. उन्होंने कहा कि जो ज्ञापन सौंपा गया है, वो उसे सीएम को भेजेंगे.
उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है और इस पर वह टिप्पणी नहीं करेंगे. उधर, पावंटा साहिब में स्थानीय लोगों ने डॉक्टर राघव के समर्थन में रोष रैली निकाली औऱ बाजार को दोपहर 2 बजे तक बंद भी रखा था. उधर, आरोपी डॉक्टर राघव की मां ने भी इस मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें