Himachal IGMC Doctor Strike LIVE: हिमाचल प्रदेश के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज से मारपीट विवाद में सरकार ने डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया. इस मामले में अब डॉक्टर मुखर हो गए हैं और एक…और पढ़ें
शिमला. हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज से मारपीट मामले में आरोपी डॉक्टर पर सुक्खू सरकार के एक्शन से डॉक्टर्स एक जदिन की मास लीव पर चले गए हैं. एक दिन के लिए डॉक्टरों ने स्ट्राइक कर दी है. वहीं, रजिडेंट डॉक्टर्स की एसोशिएन के सदस्य सीएम सुक्खू से मिलने के लिए उनके आवास ओक ओवर पहुंचे है और सीएम से मीटिंग हुई है. इसमें अब सरकार ने दोबारा मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उधर, प्रदेश भर के करीब 2800 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है.
जानकारी के अनुसार, आईजीएमसी शिमला की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अला, एचएमओए, एसएएमडीसीओटी के प्रतिनिधि भी साथ ही. इनकी मांग है कि डॉ. राघव की बर्खास्तगी रद्द की जाए. उधर, शिमला के आईजीएमसी अस्ताल में मंडी के सुंदरनगर से आए मरीज ने बताया कि उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया है. वह अपने ताया का इलाज करने के लिए आए थे. वहीं, एक अन्य मरीज ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए लाए थे और उनका एमआरआई होना था, लेकिन उन्हें अब शाम या फिर शनिवार को दोबारा आने के लिए कहा गया है. सिरमौर की महिला रमा ने बताया कि वह बीते रोज अस्पताल में आई थी और अब उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं. अभी कुछ पक्का नहीं है और अगर इलाज नहीं मिला तो फिर घर वापस चले जाएंगे.
गौरतलब है कि डॉक्टरों की एक दिन की हड़ताल से शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में हालात बिगड़ गए हैं. मारपीट विवाद में यहां से 450 डॉक्टर एक साथ छुट्टी पर छुट्टी गए हैं. इसके अलावा 50 फीसदी डॉक्टर पहले ही 22 दिसम्बर से सर्दियों की छुट्टी पर चल रहे हैं और अब ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं है. मरीजों को टेस्ट और ऑपरेशन भी नहीं हो रही हैं. अहम बात है कि रोजाना आईजीएमसी में 100 के करीब ऑपरेशन होते हैं, जो शुक्रवार को नहीं होंगे. यहां पर मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं.
जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना
उधर, मारपीट विवाद के बाद कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी मरीजों की परेशानी बढ़ी. अस्पताल के काउंटर में मरीजों की पर्ची नहीं बन रही है. ओपीडी में ताले लटके हुए हैं औऱ दूर दराज से मरीज इलाज ना मिलने से परेशान हो रहे हैं. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पूरे मामले पर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि एंबुलेंस कर्मचारी पहले से हड़ताल पर हैं और अब डॉक्टर भी हड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शीत कालीन अवकाश के चलते पहले ही मेडिकल कॉलेज के आधे डॉक्टर्स छुट्टी पर हैं. एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं और आपात स्थिति में लोग अस्पताल कैसे पहुँचेंगे? लोगों को इलाज कैसे मिलेगा? व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर हो क्या रहा है?
December 26, 202513:41 IST
Himachal Ambulance Strike: मंडी में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को कोसा
मंडी में सड़कों पर उतरकर एम्बुलेंस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा
कहा- कोर्ट के आदेशों को भी लागू नहीं करवा पा रही है प्रदेश सरकार
15 वर्षों से दे रहे हैं एम्बुलेंस में दिन-रात सेवाएं, 15 हजार तक नहीं पहुंचा वेतनमान
48 घंटों की हड़ताल पर हैं हिमाचल प्रदेश के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के सभी कर्मचारी
सीएम को दी चेतावनी, जल्द न्याय नहीं दिलाया तो मजबूर जाएंगे आत्मदाह के लिए
IGMC Doctor Strike: भाजपा के दो विधायक आमने सामने
IGMC Doctor Strike: आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट के मामले में चढ़ा सियासी रंग. इस मुद्दे पर बंटे भाजपा के दो विधायक, चौपाल से बीजेपी के विधायक बलवीर वर्मा मरीज के पक्ष में पांवटा साहिब से भाजपा विधायक सुखराम चौधरी डॉक्टर के पक्ष में सड़क पर उतरे. बलवीर वर्मा ने परिजनों के साथ की थी मुलाकात और मरीज को बताया था शरीफ
IGMC Shimla News: कुल्लू में अस्पताल के बाहर गेट मीटिंग
Himachal Doctor Strike: डॉक्टर्स की एसोसिएशन ने सीएम से की बैठक

December 26, 202512:33 IST
IGMC Doctor Issue: डॉ. राघव नरूला के गृह क्षेत्र पांवटा साहिब

December 26, 202511:47 IST
IGMC Shimla News: मारपीट का शिकार हुए मरीज अर्जुन सिंह पवार को लेकर खुलासा
IGMC Shimla Dispute Case: आईजीएमसी शिमला में मारपीट का शिकार हुए मरीज अर्जुन सिंह पवार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है. इसमें, उनके खिलाफ गांव में छह महीने पहले एक मारपीट केस में आरोपी बनाया गया था और इसे में उन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इस केस की एफआईआर की कुछ डिटेल वायरल हो रही है और विवाद में अन्य आरोपियों के साथ उनकी तस्वीर भी थाने में दर्ज है.
Kullu Hospital Doctor Strike: कुल्लू अस्पताल में भी डॉक्टरों नहीं कर रहे ईलाज

December 26, 202511:33 IST
Himachal Doctor Strike: पूर्व सीएम जयराम ने सुक्खू सरकार पर साधा निधाना
Himachal Doctor Strike: हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं और शीत कालीन अवकाश के चलते पहले ही मेडिकल कॉलेज के आधे डॉक्टर्स छुट्टी पर हैं.
एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं. आपात स्थिति में लोग अस्पताल कैसे पहुँचेंगे? लोगों को इलाज कैसे मिलेगा?
व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर हो क्या रहा है?
Himachal IGMC Shimla Doctor Strike: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में ऑपेशन और टेस्ट नहीं हो रहे
Shimla IGMC Doctor Strike: हिमाचल प्रदेश में आईजीएमसी में मारपीट विवाद में अब डॉक्टर्स एक दिन की छुट्टी पर चले गए हैं. अहम बात है कि अब प्रदेशभर के अस्पतालों में हाहाकार मच गया है. मामले में सीएम से भी डॉक्टरों के दल ने शिमला में मीटिंग की है. हालांकि, आईजीएमसी में हालात खराब हो गए हैं. वहां पर कोई भी ऑपेशन और टेस्ट नहीं हो रहे हैं. ओपीडी में जांच के लिए मरीज इंतजार कर रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.