हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर विजय सिंह के फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र पाए गए, रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
पुलिस थाना बालूगंज में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई.
पुलिस थाना बालूगंज में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञान सिंह सागर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई. शिकायत में कहा गया है कि लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत एक सहायक प्रोफेसर को 28 सितंबर 2024 को जारी नियुक्ति पत्र के आधार पर पद पर नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के समय संबंधित व्यक्ति ने अपने शैक्षणिक दस्तावेज विश्वविद्यालय को जमा कराए थे. इनमें स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित प्रमाणपत्र भी शामिल थे.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 फरवरी 2025 को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड से करवाया. सत्यापन के दौरान पता चला कि सहायक प्रोफेसर की ओर से दिया गया 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी हैं और बोर्ड के रिकॉर्ड में ऐसे प्रमाणपत्रों का कोई उल्लेख नहीं है. इसके बाद विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की जांच कर प्रारंभिक तथ्य जुटाए और शिकायत पुलिस को भेजी.
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार दस्तावेजों की सत्यता, नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है. जांच में यह भी देखा जाएगा कि फर्जी प्रमाणपत्र किस स्तर पर तैयार किए गए और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी की भी भूमिका रही है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
समाचार पत्र अमर उजाला से बातचीत में आरोपी प्रोफेसर ने कहा कि मुझे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और कहा गया कि 12वीं के तीन विषयों में वह फेल हैं. शिक्षा बोर्ड से जांच में पता चला है कि सर्टिफिकेट में सैद्धांतिक अंक नहीं दिखाए गए हैं. 27 जनवरी को संशोधित सर्टिफिकेट यूनिवर्सिटी को दिया गया है. हालांकि, बिना उचित प्रक्रिया के मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.