हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में लैंडस्लाइड से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद हुआ, टैक्सी चालक सुरक्षित रहे. मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले सप्ताह हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई. लैेंडस्लाइड की वीडियो भी सामने आई है. टैक्सी चालकों ने वीडियो बनाया और मौके का मंजर सामने रखा.
मणिकर्ण घाटी में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड देखने को मिली है.
जानकारी के अनुसार जिले के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर यह लैंडस्लाइड सामने आई, जिसमें टैक्सी चालक बाल बाल बच गए. घाटीगढ़ के पास पहाड़ी से लगातार गिरने के बाद अब मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. हालांकिस पीडब्ल्यूलीडी की मशीनरी मार्ग की बहाली में लगी हुई है.
जानकारी के अनुसार, जब इस मार्ग से कुछ टैक्सियां गुजर रही थी तो अचानक लैंडस्लाइड होने लगी. हालांकि, चालकों की मुस्तैदी की वजह से कोई हानि नहीं हुई. उधर, भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन गाड़ियां रुकी नजर आ रही हैं. टैक्सी चालक ने वीडियो बनाते हुए कहा, ये देखिये गाइज सुबह सुबह हम टैक्सी वाले बच गए. यहां पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गया. एक टैक्सी चालक कहता है कि 10 सैकेंड से बच गए. अगर रुके नहीं होता तो लैंडस्लाइड की चपेट में आ जाते.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.