हिमाचल प्रदेश में राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है. आनंद शर्मा सबसे आगे हैं. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई है.
हाल ही में दिल्ली में रैवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश के सीएम, और सारी कैबिनेट ने दिल्ली में हाईकमान से मीटिंग की.
दरअसल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सोमवार को शिमला लौट आए हैं लेकिन प्रत्याशी को लेकर उनकी ओर से अब तक कोई संकेत नहीं दिया गया है. इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 5 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है. राज्य सभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि भी 5 मार्च ही है और नामांकन से ये महत्वपूर्ण बैठक होगी.
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दावा किया है कि इस बार क्रॉस वोटिंग नहीं होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट और सभी विधायक सीएम सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. साथ ही कहा कि जो 2024 में जो हुआ दुर्भागपूर्ण था, ये देवभूमि की संस्कृति नहीं है, जिन्होंने उस स्थिती को आने दिया उनको जनता से सबक सिखा दिया है और वे परिणाम भी भुगत रहे हैं. प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की है, अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही लेगा.
जानकारी के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ हुई बैठक में सीएम ने अपनी रख दी है और उन्होंने भी फैसला हाईकमान पर ही छोड़ दिया है. बताया ये भी जा रहा है कि इस बार कांग्रेस का कैंडिडेट हिमाचल का ही होगा, क्योंकि 2024 में अभिषेक मनु सिंघवी को मैदान में उतारकर कांग्रेस खामियाजा भुगत चुकी है.
जहां तक दावेदारों की बात तो चर्चा में कई नाम चल रहे हैं, जिनमें आनंद शर्मा, कर्नल धनी राम शांडिल, रजनी पाटिल और प्रतिभा सिंह प्रमुख हैं. कई और नामों पर कांग्रेस मंथन कर रही है. वहीं, भाजपा कांग्रेस के दांव पर ही नजर गड़ाए हुए बैठी है. गौर रहे कि 2024 में कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, भाजपा के 25 और 3 विधायक निर्दलीय थे. उस दौरान कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोट किया और फिर पार्टी को भी छोड़ दिया था. उप चुनावों स्थिती थोड़ी बदली भाजपा 25 से बढ़कर 28 सीट पर पहुंची और कांग्रेस फिर से 40 सीट पर आ गई.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.