Himachal Cabinet Expansion: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में ऐलान किया कि कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री बनाया जाएगा. हिमाचल कैबिनेट में तीन साल से एक पद खाली है.
सीएम सुक्खू ने सदन में ऐलान किया कि कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री बनाया जाएगा.
दरअसल, सदन में आरडीजी पर चर्चा के दौरान विधायक सुंदर ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने आ गए थे. दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई और इस दौरान सदन का माहौल गरमा गया था. इसी बीच सीएम उठे और सदस्यों को शांत करने लगे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सुंदर ठाकुर को जल्द मंत्री बनाया जाएगा और नेता प्रतिपक्ष को इसका निमंत्रण दिया जाएगा. इसके कुछ देर बाद सदन का माहौल शांत हुआ और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली. इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन में व्यवस्था दी कि चर्चा के दौरान की गई व्यक्तिगत टिप्पणियों और असंसदीय शब्दों को रिकार्ड से हटाया जाएगा.
तीन साल से खाली है एक पद
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में कुल सीएम समेत 12 मंत्री बनाए जाते हैं. ऐसे में अभी एक पद खाली है, जिस पर मंत्री बनाया जाना है. बीते तीन साल से सीएम ने इस एक पद पर किसी मंत्री की तैनाती नहीं की है. बीच बीच में लगातार खबरें आती हैं कि अब सरकार मंत्रीमंडल का विस्तार करने जा रही है, लेकिन अब तक केवल चर्चा ही रही है. फिलहाल, मंत्रिमंडल में शिमला जिले से सबसे अधिक तीन मंत्री, कांगड़ा से दो, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, ऊना और किन्नौर से एक-एक मंत्री है. सीएम सुक्खू को मिलाकर कुल 11 मंत्री पद भरे हुए हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.