Dharamshala ABVP Protest: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विंटर सेशन चल रहा है और विधानसभा के सत्र के दौरान एबीवीपी के छात्र सीएम से मुलाकात करना चाहते थे. लेकिन जोरावर स्टेडिटम में बवाल हो गया. पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी है. छात्रों ने बेरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की थी, जिस पुलिस ने उन्हें रोका.
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत 11 मांगों को लेकर धरना दे रहे थे और विधानसभा में सीएम से मुलाकात करना चाहते थे. इस दौरान पुलिस गेट के अंदर घुसी और फिर वहां पर लाठियां चलाई. बाद में पुलिस ने गेट को बंद कर दिया. साथ ही छात्रों से अपील करती नजर आई कि वह पीछे हट जाएंगे. हालांकि, इस दौरान पुलिस के जवानों ने कुछ छात्रों को दबोच लिया और फिर उनपर लात घूसें भी चलाए. इसकी वीडियो भी सामने आई है. छात्रों ने पुलिस से सवाल किए कि वह उन्हें क्यों रोक रही है,जबकि वह सीएम से मिलना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लग रहे हैं.
हाल ही में दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दौरान ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया था. इसी के विरोध और अपनी लंबित मांगों को लेकर आज परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता धर्मशाला के जोराबर स्टेडियम पहुंचे और विधानसभा के घेराव पर अड़ गए थे. पुलिस ने स्टेडियम से आगे रास्ते में भारी सुरक्षा बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी। इसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाज़ी शुरू कर दी. स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब बैरिकेड तोड़ने की कोशिश में छात्रों और पुलिस में तीखी झड़प हुई.
ABVP का कहना है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है. विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति नहीं, मूल्यांकन में देरी, रिसर्च सुविधाओं का अभाव, रोजगार नीतियों में अस्पष्टता और कैंपस राजनीति ने युवाओं को निराश किया है. परिषद का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है और शिक्षा तथा युवा मुद्दों पर “खोखले आश्वासन” देकर युवाओं को भ्रमित कर रही है. ABVP ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर तुरंत निर्णय नहीं लेती, तो कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश में आंदोलन बड़े स्तर पर होगा.
भाजपा का भी धरना
गौर रहे कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा भी सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करने जा रही है. इसे लेकर प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं.
About the Author

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.