Himachal Budget Session: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला मेंबजट सत्र चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने गगरेट और गगल में बेनामी जमीन सौदों पर पूर्व मुख्य सचिव पर आरोप लगाए, सीएम सुक्खू ने एसआईटी जांच का आश्वासन दिया. इस दौरान सदन में काफी उग्र कांग्रेस विधायक राकेश कालिया नजर आए.
ऊना जिले के गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया इस मामले पर सदन में काफी उग्र नजर आए.
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा में में पूछा था कि गगल और गगरेट में कई बेनामी जमीनें खरीदी गई हैं. विधायक कालिया ने सदन में कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव कर जमीनों के बेनामी सौदे कर रहे हैं. पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी जमीन खरीदी जा रही है और इसी रिटायर्ड मुख्य सचिव का सरकार गिराने में भी हाथ रहा है. उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव को कई बार ‘शुगर डैडी’ भी कहा और बोले कि हिमाचल में यूपी कल्चर लाया जा रहा है. पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी. वह मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें.. कांग्रेस विधायक राकेश कालिया ने गगल एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा राशि को लेकर प्रश्न उठाया. बकौल कालिया, गगरेट में उत्तराखंड के रहने वाले एक सेवानिवृत अधिकारी पर भूमि के मामले में दलाली कर रहे हैं.
अफसरों से परेशान कालिया
विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कई अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठाते और सीएम से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्ती करनी चाहिए। राकेश कालिया ने कहा कि मेरा दिमाग सरका तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ 300 लोगों को साथ लेकर धरना दूंगा. गौर रहे कि हिमाचल में अफसरों की मनमानी को लेकर मंत्री और विधायक परेशान हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.