हिमाचल में भी 27 जनवरी और 28 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में बारिश होगी उनमें शिमला, कांगड़ा, मनाली, कुल्लू, चंबा, सोलन और मंडी जिले शामिल हैं. यहां 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, कल यानी 26 जनवरी के मौसम की बात करें तो शिमला और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे.
हिमाचल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी. (फाइल फोटो)
शिमलाः हिमाचल में भी 27 जनवरी और 28 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में बारिश होगी उनमें शिमला, कांगड़ा, मनाली, कुल्लू, चंबा, सोलन और मंडी जिले शामिल हैं. यहां 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, कल यानी 26 जनवरी के मौसम की बात करें तो शिमला और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे. 27 जनवरी को शिमला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कुल्लू जिला के मनाली और बंजार उपमंडल में 27 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. प्रशासन ने भारी बर्फबारी होने की संभावना के चलते छात्रों की सुरक्षा के मध्य नजर शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया.
About the Author
Prashant Raiप्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें