हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के चामुखा में राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर एचआरटीसी बस और आल्टो कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाके में शोक की लहर. हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते यह हादसे पेश आया है.
हिमाचल प्रदेश के देहरा में बस औऱ कार की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए औऱ कार में फंसे घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े.
किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते चार घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इस हादसे में शशि वाला (35) पत्नी राकेश कुमार और सोमा देवी (60) पत्नी भूरी सिंह की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों की असामयिक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतकों के घरों में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
आल्टो कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें राकेश कुमार (37), उनके दो मासूम बच्चे रुद्रांश (11) और उर्वशी (6), विजय कुमार (34) समेत अन्य लोग शामिल थे. हादसे में घायल बच्चों की हालत ने सभी की आंखें नम कर दी हैं. हादसे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.
Kangra Accident: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चामुखा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.