Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. सिरमौर जिले के हरिपुरधार में प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है और सात लोगों की मौत हो गई है. शिमला से यह बस कुपवी जा रही थी और इस दौरान हरिपुरधार में हादसे का शिकार हो गई. हालांकि, हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है.
बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में निजी बस “जीत कोच” सड़क से नीचे करीब 60 मीटर लुढ़की है. रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है. यह बस शिमला से कुपवी के लिए जा रही थी. घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. हरिपुरधार के स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है. हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है. घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला. अहम बात है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बस खचाखच्च भरी हुई थी. फिलहाल, घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. लेकिन उन्हें हरिपुरधार अस्पताल में भर्ती किया गया है.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बस हादसा.
उधर, रेणुका जी से कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया किया कि अभी-अभी एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हम सभी व्यथित हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील: विधायक
उन्होंने बताया कि मेरी हरिपुरधार ज़ोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में पूरा सहयोग करें. इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.