शिमला में कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी का नाम 5 मार्च को घोषित होगा, नामांकन भी उसी दिन होगा. हर्षवर्धन चौहान ने विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे विधानसभा में बुलाई है.
कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग 5 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे बुलाई गई है.
कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग 5 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे बुलाई गई है और यह मीटिंग हिमाचल प्रदेश विधानसभा के के रूलिंग लाउंज, शिमला में आयोजित होगी.
इस दौरान राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल किए जाने के मद्देनजर यह बैठक तय की गई है. सभी सीएलपी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. यह बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई गई है.
मीटिंग हिमाचल प्रदेश विधानसभा के के रूलिंग लाउंज, शिमला में आयोजित होगी.
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी के नाम को लेकर मंगलवार को दिल्ली में मंथन होगा. इस रेस में आनंद शर्मा, धनी राम शांडिल, रजनी पाटिल और प्रतिभा सिंह का नाम शामिल है. हालांकि, कुछ बाहरियों के नाम की भी चर्चा है. हालांकि, कांग्रेस बीते चुनाव को देखते हुए बाहरी प्रत्याशी को एक बार फिर से उतारने का जोखिम नहीं लेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.