शिमला में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रैवेन्यू डेफेसिट ग्रांट पर अभिभाषण का अधिकांश हिस्सा पढ़ने से इंकार किया, जिससे सदन में विवाद बढ़ गया.
बजट में आरडीजी ग्रांट का जिक्र था, जिसे राज्यपाल ने पढ़ने से इंकार कर दिया.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अभिभाषण के शुरुआत के दो पैरा पढ़े और अभिभाषण के अंत का पैरा पढ़ा और फिर कहा कि बाकी हिस्से को सदस्य पढ़ सकते हैं. दरअसल, बजट में आरडीजी ग्रांट का जिक्र था, जिसे राज्यपाल ने पढ़ने से इंकार कर दिया और वह अभिभाषण का कुछ ही हिस्सा सदन में पढ़ने के बाद चले गए.
अभिभाषण के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि दस्तावेज में पेज एक से लेकर 16 तक संस्थागत ढांचे के खिलाफ टिप्पणियां की गई हैं और ऐसे में दस्तावेज को पढ़ना उचित नहीं है.
अभिभाषण की शुरुआत में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। हालांकि, उन्होंने अभिभाषण के कुछ अंश नहीं पढ़े. विशेष रूप से राजस्व घाटा अनुदान से जुड़े पैरा संख्या 3 से 16 तक के हिस्से को राज्यपाल ने पढ़ने से परहेज किया.राज्यपाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी पढ़ना उनकी संवैधानिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है, इसलिए उन्होंने उन अंशों को नहीं पढ़ा.अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक स्थगित कर दी गई.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.