हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर के विधायक जनक राज ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में नाराजगी जताई, मंच पर बैठने से इंकार किया. डीसी चंबा और कुलदीप पठानिया ने मनाया, अंत में मंच पर लाए गए. इसके वीडियो भी सामने आए हैं.जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए.
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकार से नाराजगी के चलते भरमौर के विधायक जनक राज मंच पर नहीं बैठे.
दरअसल, चंबा के भरमौर की मैहला पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. इस दौरान भरमौर से भाजपा विधायक नाराजगी जताते हुए जमीन पर बैठे. जमीन पर आम जनता भी बैठी हुई थी और सूट-बूट में जनक ठाकुर भीड़ में सबसे आगे दरी पर बैठ गए.
जमीन पर बैठते ही डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और फिर जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए. इससे पहले, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने भी डॉक्टर जनक राज को मंच पर बुलाया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया.
जनक राज ने कहा कि विधानसभी में किए हुए वादे भी पूरे नहीं हो रहे हैं. डीसी से विधायक जनक राज ने कहा कि सरकार हमारे द्वार आई है और वह सरकार से अपनी बात कहने आए हैं. विधानसभा में तो सरकार उनकी बात सुनती नहीं हैं. आप कार्यक्रम जारी रखिये. इस पर जनता से भी कहा गया कि विधायक गए तो वह भी चले जाएंगे. जनक राज ने कहा कि वह जनता के प्रतिनिधि हैं औऱ उनकी वजह से ही वह विधानसभा तक पहुंचे हैं.विधायक ने कहा कि वह कोई व्यवधान कार्यक्रम में नहीं डालेंगे और केवल अपनी बात रखेंगे. उधर स्पीकर कुलदीप पठानिया ने इस दौरान मजाकिया लहजे में विधायक जनक राज से कहा कि अब खबर बन गई है और वह मंच पर आकर अब बैठ जाएं, इस पर मौके पर जोरदार ठहाके लगे. हालांकि, बाद में जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए.
चंबा के भरमौर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम.
टीचर के खाली पदों को भरने की भी मांग
बाद में मंच से विधायक जनक राज ने जनता को संबोधन भी दिया. उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर सरकारी अधिकारियों की तैनाती करे. दुर्गम इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही है. विधानसभा के कई इलाके अब भी सड़क मार्ग नहीं जुड़े हैं और स्पीकर अधिकारियों को सड़कों की डीपीआर बनाने के आदेश दें. स्कूलों में टीचर के खाली पदों को भरने की भी मांग की.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.