जींद जिले में नरवाना शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई थी। हालांकि, मकान में रह रहे लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। मकान में किराए पर रह रहे प्रमोद ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम के समय वे खाना बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया और आग भड़क उठी। आग लगते ही परिवार के सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जलते सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया। टल गया बड़ा हादसा घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, लेकिन लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन ने लोगों से की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने गैस सिलेंडर और रेगुलेटर की समय-समय पर जांच करवाते रहें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.