अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, मोहाली की जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला धामी ने मुख्य सचिव कुलवंत सिंह के नेतृत्व वाली 7 सदस्यीय जांच कमेटी की सिफारिश पर किया है। गुरुद्वारा अंब साहिब में जांच कमेटी के प्रमुख कुलवंत सिंह की अगुवाई में बैठक हुई थी। बैठक में कमेटी ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब की 44 मरले जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने के मामले में प्राथमिक दृष्टि से सचिव प्रताप सिंह की भी लापरवाही पाई है। जमीन को बेचने की परमिशन के संदर्भ में सचिव प्रताप सिंह के हस्ताक्षर से ही पत्र जारी होने के नतीजतन ही कमेटी की सिफारिश पर कार्रवाई की गई है। 7 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस कमेटी ने आरोपी मैनेजर व अन्यों के खिलाफ एसएसपी को कार्रवाई की सिफारिश की थी जांंच कमेटी की 5 फरवरी को मोहाली के एसएसपी के साथ हुई बैठक में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत दी गई थी। इसी आधार पर पुलिस अधिकारियों ने 7 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज भी किया था। आरोपी मैनेजर ने इसी आधार पर 16 फरवरी को सेशन कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.