बलविंदर सिंह काहलवां को एसजीपीसी का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। बलविंदर सिंह काहलवां को कमेटी का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंगलवार देर शाम की गई।
बलविंदर सिंह काहलवां इससे पहले शिरोमणि कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब वे दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे। यह नियुक्ति पूर्व सचिव एस प्रताप सिंह के निलंबन के बाद हुई है।
धर्म प्रचार कमेटी के सक्रिय भूमिका निभाई
उनके निलंबन के बाद गुरिंदर सिंह मथरेवाल को अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। बलविंदर सिंह काहलवां 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी से एमए (सिख स्टडीज) की पढ़ाई की है। वे लंबे समय से धर्म प्रचार कमेटी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक मजबूती और धार्मिक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.