रांची | मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही मेंस हीरो हॉकी इंडिया लीग में सोमवार को दो अहम मुकाबले हुए। इसमें एक ओर एसजी पाइपर्स ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर एचआईएल जीसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अक
टीम का तालमेल बेहतर रहा : हार्दिक
एचआईएल जेसी के कप्तान हार्दिक ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच तालमेल लगातार बेहतर हो रहा है। मजबूत कंबीनेशन और स्पष्ट भूमिका के कारण टीम आत्मविश्वास के साथ खेल रही है, जिसका असर मैदान पर दिख रहा है। वहीं, तमिलनाडु के कप्तान अमित रोहिदास ने हार के बाद कहा कि टीम की धीमी शुरुआत महंगी साबित हुई। फिनिशिंग की कमी के कारण जीत से चूक गए।
एसजी पाइपर्स के टोमस ने दो गोल दागे
एचआईएल की जीत के नायक रहे केन
दूसरे मुकाबले में एचआईएल जीसी ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के नायक रहे केन रसेल, जिन्होंने टूर्नामेंट की अपनी तीसरी हैट्रिक जमाई। मैच की शुरुआत भले ही ड्रैगन्स ने आक्रामक अंदाज में की, लेकिन गोलकीपर जेम्स मज़ारेलो ने शुरुआती हमलों को नाकाम कर दिया। 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर केन रसेल ने ड्रैग फ्लिक से गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद 23वें मिनट में ललित के शानदार पास पर सैम वॉर्ड ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर ड्रैगन्स को 2-1 से करीब लाया, लेकिन अगले ही मिनट केन रसेल ने दूसरा गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। चौथे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में पेनल्टी कॉर्नर पर केन रसेल ने तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। अंत में 56वें मिनट में उत्तम सिंह ने ड्रैगन्स के लिए एक गोल जरूर किया, लेकिन तब तक मुकाबला एचआईएल जीसी के पक्ष में जा चुका था।
एसजी पाइपर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद तूफान्स को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबले में टोमस डोमेन ने दो गोल दागे, जबकि गोलकीपर टोमस सैंटियागो की बेहतरीन बचाव क्षमता ने टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच की शुरुआत से ही एसजी पाइपर्स ने आक्रामक खेल अपनाया। 8वें मिनट में टोमस डोमेन ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में हैदराबाद तूफान्स ने दबाव बनाने की कोशिश की। 29वें मिनट में रोमन डुवेकोट के शानदार मूव के बाद टोमस डोमेन ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में हैदराबाद ने वापसी की कोशिश तेज की और 41वें मिनट में अमनदीप लाकड़ा ने ड्रैग फ्लिक से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में तूफान्स को पेनल्टी स्ट्रोक का सुनहरा मौका मिला, लेकिन गोलकीपर टोमस ने जैकरी वालेस का स्ट्रोक रोक दिया। अंतिम मिनटों में उनके लगातार दो शानदार सेव ने पाइपर्स की जीत सुनिश्चित कर दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.