खालिस्तानी आतंकी पन्नू स्कूली बच्चों को उकसाते हु।
आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस(SJF) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निशाने पर अब पंजाब की युवा व किशोर हैं। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के जेन-Z को देख के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है और उन्हें SJF की मुहिम से जुड़ने काे कहा है। यही नहीं पन्नू ने धमक
पन्नू ने अपने भड़काऊ बयान में पंजाब को हिंदोस्तान के कब्जे वाला पंजाब बताया है और उसे आजाद करने की बात कही है। अपनी इस नापाक मुहिम के लिए ही वो पंजाब के जेन-Z को बहका रहा है। युवाओं को भड़काने के लिए पन्नू ने कहा है कि पंजाब के युवा राज्य को छोड़कर विदेशों में बसना चाहते हैं।
जो युवा एसजेएफ से जुड़ रहे हैं सरकार उनके खिलाफ पर्चे दर्ज कर रही है और वो भी विदेश भाग रहे हैं। पन्नू ने युवाओं को कहा है कि आपका परिवार व सरकार आपको SJF की मुहिम से जड़ने नहीं देगा तो आप उनसे भी पंजाब को अलग करने के लिए सवाल करें।
पंजाब को अलग देश बनाने के लिए शुरू किया रेफरेंडम
आतंकी पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने के लिए पंजाब को अलग देश बनाने के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उसने अपने वीडियो में कहा कि 2026 में पंजाब को अलग देश बनाया जाना चाहिए इस पर रेफरेंडम करवाएंगे। इसके लिए वो पंजाब के जेन-Z को टूल के तौर पर प्रयोग करने की फिराक में है।
राष्ट्रगान की जगह देह शिवा बरमोहे चलाएंगे
पन्नू ने धमकी दी है कि 12 जनवरी से पंजाब के स्कूलों में राष्ट्रगान जन गण मन बंद करवाएंगे और उसकी जगह देह शिवा बर मोहे है चलाएंगे। पंजाब से हिंदी को हटाएंगे। पन्नू ने युवाओं को भड़काते हुए कहा है कि वो स्कूलों और कॉलेजों में पंजाब को आजाद कराने को लेकर चर्चा करें। लोगों से सवाल करें और लोगों के सवालों के जवाब दें।
सोशल मीडिया को टूल के तौर अपनाएं
पन्नू ने युवाओं को कहा है कि पंजाब में खालिस्तान रेफरेंडम के लिए सोशल मीडिया को टूल के तौर पर अपनाएं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए हिंदोस्तान के कब्जे वाले पंजाब को आजाद कराने की मुहिम शुरू करें।
नेपाल, बांग्लादेश की तर्ज पर शुरू करें खिलाफत
पन्नू युवाओं को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उसने जेन-Z को भड़काते हुए नेपाल व बांग्लादेश के युवाओं की तर्ज पर सड़क पर आकर सरकार की खिलाफत करने को कहा है। पन्नू इस तरह पंजाब व देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उधर, सुरक्षा एजेंसियां भी पन्नू के इस बयान को लेकर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.