सिविल अस्पताल परिसर में नई सीवर लाइन प्रोजेक्ट को रि-डिजाइन किया गया है। यहां अब 10 से 12 इंच की लाइन बिछाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग दो महीने में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा करेगा। वैसे अभी तक 350 मीटर सीवर लाइन बिछ चुकी है। अस्पताल परिसर में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मरीज परेशान थे। अब अस्पताल परिसर की सीवर लाइन को अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। यहां पर लगभग 700 मीटर लंबी नई सीवर लाइन बिछाई जानी है।
सिविल अस्पताल में हाल ही में हुई रोगी कल्याण समिति की मीटिंग में पुरानी सीवर लाइन के बार-बार चोक होने और गंदगी फैलने का मुद्दा उठा था। सदस्यों ने मांग की थी कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए 10 से 12 इंच की सीवर लाइन बिछाई जाए। इस पर मुहर लगते ही विभाग ने 10 से 12 इंच की सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट को री-डिजाइन किया। अब पुरानी लाइन को हटाकर 12 इंच की क्षमता वाली नई पाइपें डाली जा रही हैं। एमएस डॉ. नमिता घई ने कहा िक अस्पताल परिसर में मेन सीवर लाइन के लिए नए मैनहोल भी बन रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.