सीकर में धुलंडी पर पिपराली रोड पर CLC कोचिंग वाली गली में कई लड़के सड़क रोक कर डांस कर रहे थे। ऐसे में वहां पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे उद्योग नगर थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक संत कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने लाठी से लड़कों को खदेड़ा। इस संबंध में मामले में उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि यह लड़के अर्धनग्न होकर वहां से गुजर रहीं लड़कियों पर गुलाल और पानी फेंक रहे थे। सीकर जिले में आज कई जगह धुलंडी मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर आवास पर समर्थकों के साथ होली मनाई। इस दौरान डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी, कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल और NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा समेत कई कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। सीकर में 4 मार्च को भी काफी जगहों पर धुलंडी मनाई जाएगी। सीकर पुलिस लाइन में पुलिसवालों की होली भी होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.