सीहोर जिले के जताखेड़ा स्थित सेंट एंजेल स्कूल में बच्चों के साथ कथित प्रताड़ना के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने शुक्रवार को स्कूल प्रिंसिपल और ड्राइवर को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ह
यह कार्रवाई ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद की गई। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन होमवर्क न करने पर बच्चों को ठंड में बिना कपड़ों के खड़ा करता था। इसके अलावा बच्चों से मैदान की सफाई, झाड़ू लगवाने और पेड़-पौधों में पानी डलवाने जैसे कार्य भी कराए जाते थे।
बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन मामले को लेकर बजरंग दल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता ग्रामीणों और पालकों के साथ स्कूल परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रिंसिपल और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए और स्कूल पर आर्थिक दंड लगाया।
पुलिस को सौंपा शिकायती ज्ञापन इधर, मंडी पुलिस को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई के भरोसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.