पूर्णिया में कड़ाके की ठंड सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ठंड से बिगड़ते हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। 8वीं तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र और कोचि
.
साथ ही 8वीं से ऊपर की क्लास टाइमिंग में बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर के 3:30 कर दी गई है। डीएम अंशुल कुमार ने अपने आदेश में ये स्पष्ट किया है कि ये आदेश 12 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसका कड़ाई से पालन करना होगा।
क्लास 8 तक के सभी क्लासेज 12 दिसंबर तक सस्पेंड रहेंगे।
टीचर को स्कूल आना अनिवार्य
हालांकि प्री बोर्ड या फिर बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षा के संचालन को इससे मुक्त रखा गया है। सभी सरकारी विद्यालयों के प्रिंसिपल, शिक्षक और स्टाफ को इससे कोई राहत नहीं दी गई है। शिक्षक तय समय से स्कूल आएंगे और हाजिरी लगाना भी अनिवार्य होगा।

शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बिहार में सर्दी का सितम जारी
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.