भास्कर एक्सक्लूिसव साइबर ठगों के निशाने पर अब आम आदमी ही नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी भी हैं। सुनकर अजीब लगेगा, लेकिन सच यही है कि साइबर ठग अब आईएएस अधिकारियों के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। बोकारो डीसी अजय नाथ झा का पांच बार फेक आईडी बना लिया। सितंबर 2025 में दो बार केस दर्ज हुआ। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से एक बार फिर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर डीसी का प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया है। इससे आम जनता में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों का सोचना है कि जब बोकारो डीसी के मामले में पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है। बता दें कि बोकारो डीसी के सोशल मीडिया आकउंट हैक किया जा रहा है। बोकारो में साइबर थाना भी है, लेकिन पूरी व्यवस्था नहीं होने के कारण रांची के साइबर थाना पर पूरी तरह निर्भर है। ऐसे में अपराधियों को पकड़ पाना बहुत ही मुश्किल है। बोकारो के कई आईएएस की आईडी हैक कर ठगी का किया गया प्रयास डीसी का फेक आईडी बनाकर ठगी करने वाले मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हालांकि जांच में यह बात सामने आई थी कि मिजोरम के बैंक ऑफ इंडिया का डिटेल्स देकर पैसा डालने के लिए बोला गया है। साइबर अपराधियों ने पूर्व डीसी कुलदीप चौधरी का भी फर्जी आईडी बनाकर जिले के कई बीडीओ व सीओ से ठगी का प्रयास किया। इसमें भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि रिटायर आईएएस जगबंधु महथा का भी एक बार सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया था। मामले की छानबीन जारी है : एसपी साइबर अपराधियों के निशाने पर बोकारो डीसी बोकारो डीसी अजय नाथ झा लगातार साइबर अपराधियों के निशाने पर रहे। इनके पद ग्रहण करने के बाद से अब तक लगभग पांच बार उनका फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास किया गया। कभी फेसबुक तो कभी व्हाट्सएप के माध्यम से ठगी का प्रयास किया गया। डीसी की ओर से फेक आईडी की बात कहकर अपील की गई कि इससे बचे और मामला दर्ज कराएं। बाद में पुन: ठगी का प्रयास हुआ। इसको लेकर 09 सितंबर 2025 को एक ही दिन चास व बीएस सिटी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कहा गया कि साइबर ठगों द्वारा बोकारो डीसी का फोटो इस्तेमाल कर फर्जी आईडी व फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। डीसी के नाम पर लोगों से पैसे मांगने के लिए की गई चैटिंग।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.