सवाई माधोपुर के पुराने शहर के ख्वास जी के बाग के पास मंगलवार को टाइगर का मूवमेंट देखा गया। यहां ख्वास जी के बाग के पास दो टाइगर पूरे दिन चहल कदमी करते हुए और घूमते हुए दिखाई दिए। इन टाइगरों का मूवमेंट दिन के साथ रात को भी बना रहा। हालांकि इस इलाके में लोगों की आवाजाही कम होने के चलते टाइगर मूवमेंट का कोई असर नहीं हुआ। बाघ बाघिन ने किया सांभर का शिकार वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गलता मंदिर के पास स्थित ख्वास जी के बाग में मंगलवार दिन में टाइगर का एक जोड़ा दिखाई दिया था। जिसने यहां एक सांभर का शिकार किया हुआ है। यहां दो टाइगर दिखाई देने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और टाइगरों की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगरों की पहचान RBT-2510 फिमेल और 2407 मेल के रूप में हुई है। आपको बता दें कि 2510 बाघिन सुल्ताना की बेटी है। जिसकी उम्र करीब तीन साल है। 2407 बाघिन टी-93 का बेटा है। जिसकी उम्र करीब चार है। मुकुंदरा भेजे गए टाइगर 2408 का भाई है। फिलहाल वन विभाग की टीम की ओर से टाइगरों की ट्रेकिंग की जा रही है। वहीं वन्यजीव प्रेमियों बाघ और बाघिन का नया जोड़ा बनने से खुशी की लहर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.