सवाई माधोपुर के पुराने शहर में पिछले कुछ दिनों से लेपर्ड का आतंक छाया हुआ था ।यहां लेपर्ड पुराने शहर के 72 सीढ़ी, रामलीला मैदान, नीम चौकी, डूंगरपड़ा जैसे इलाकों में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जिससे लोगों में भय का माहौल था। सवाई माधोपुर शहर में आतंक का पर्याय बन चुके लेपर्ड को आखिर का वन विभाग की टीम ने पकड़ ही लिया। लेपर्ड को देखने के लिए जुटी भीड़ सवाई माधोपुर के पुराने शहर में सोमवार देर शाम वन विभाग के पिंजरे में यह लेपर्ड कैद हो गया। इससे पहले वन विभाग की ओर से रामलीला मैदान में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन पिंजरे में लेपर्ड कैद नहीं हो सका था। जिसके बाद वन विभाग की ओर से नीम चौकी के फकीर मोहल्ले की पहाड़ी पर पिंजरा लगाया गया। जिसमें लेपर्ड कैद हो गया लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शहर में लेपर्ड पिंजरे में कैद होने की सूचना आग की तरह फैल गई। जिसके चलते यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ ज्यादा जमा होने पर वन विभाग की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फकीर मोहल्ले में ज्यादा भीड़ जमा होने से वन विभाग की टीम को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद भीड़ को लेपर्ड के पिंजरे से दूर भगाया गया। जिसके बाद लेपर्ड को नाका राजबाग लगाया गया। जहां से उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.