निरीक्षण के दौरान सड़क की हालत देखकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मौके पर ही नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे निर्माण कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब-तलब किया।
ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में
जांच में सामने आया कि यह सड़क करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही है। निर्माण कार्य राजेश केला नामक संविदाकार द्वारा कराया जा रहा है। मंत्री के निरीक्षण में सड़क की ऊपरी परत का इस तरह उखड़ जाना निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने संबंधित PWD इंजीनियर तथा संविदाकार राजेश केला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़क निर्माण की तकनीकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपने को कहा गया है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर घटिया गुणवत्ता की सड़कें बनाई जाती हैं, जो कुछ ही समय में खराब हो जाती हैं। लोगों ने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और सड़क का निर्माण दोबारा मानक अनुसार कराया जाए।
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने साफ किया कि निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे कार्यों की अचानक जांच की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.