Free Electrician Course Bastar: बस्तर के युवाओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप इलेक्ट्रिशियन का कोर्स करना चाहते है तो आपको कौशल विकास विभाग द्वारा नि: शुल्क कराया जाएगा. जानिए पूरी प्रकिया क्या है.
यह कोर्स बिल्कुल निशुल्क है. इसके लिए युवाओं को किसी प्रकार की कोई फीस देने की जरूरत नहीं है. कोर्स के अलावा युवाओं को आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है. इसमें युवाओं को रहना और खाना निःशुल्क रहेगा. यह कोर्स तीन महीने का है. कोर्स खत्म होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. इस प्रमाण पत्र स्वरोजगार के बैंक से लोन लेने के लिए आसानी होगी.
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
लोकल 18 की टीम ने लाइवलीहुड कॉलेज के प्रभारी अधिकारी सुहास पटेल से बातचीत की. सुहास पटेल ने बताया कि कॉलेज में कई कोर्स संचालित हैं. अभी कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का कोर्स शुरू किया जा रहा है. यह कोर्स मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत निशुल्क प्रदान किया जाएगा. इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है. इसके अलावा आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
यह तीन महीने का कोर्स है. कोर्स के दौरान हितग्राहियों को निशुल्क हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी. हितग्राहियों से रहने, खाने और प्रशिक्षण से संबंधित कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा. कोर्स खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान और प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसका सभी युवा लाभ उठा सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.