Last Updated:
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में पंप ऑपरेटर के 191 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें 77 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, जबकि शेष पद विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में शामिल हैं। इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा, जबकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जिससे पहले इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अंतर्गत 19,900 से 63,200 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान मिलेगा। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (01 अगस्त 2025 के आधार पर) रखी गई है. बिहार के ओबीसी/ईबीसी और महिलाओं को अधिकतम आयु में 3 वर्ष, जबकि एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया लिखित प्रतियोगी परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगी.
परीक्षा कंप्यूटर होगी आधारित
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जो कुल 100 अंकों की होगी. इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। मशीनिस्ट और फिटर ट्रेड से 30-30 प्रश्न, जबकि गणित और सामान्य ज्ञान से 20-20 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जाएगी। न्यूनतम अर्हता अंक अनारक्षित वर्ग के लिए 40%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% तथा एससी/एसटी, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 32% निर्धारित किए गए हैं. आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
बिहार में पंप ऑपरेटर के 191 पद
आवेदन प्रक्रिया को लेकर सीतामढ़ी के साइबर कैफे संचालक गुड्डू कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Recruitments” सेक्शन में जाकर पंप ऑपरेटर भर्ती से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड कर अच्छी तरह पढ़ें। इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक कर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेज सही-सही भरना जरूरी है। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। गुड्डू कुमार के अनुसार, “अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.