Animal Assistant Posts: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पशु सहायक के 549 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है.
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित थी. लेकिन अब तिथि बढ़ाकर 13 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन और 15 जनवरी 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है. इस भर्ती में कुल 549 पदों में से 222 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए रखे गए हैं. विभागीय विभाजन के अनुसार पशुपालन निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 528 और गव्य विकास निदेशालय में 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों के पास हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना भी आवश्यक है. आरक्षण का लाभ बिहार राज्य के मूल निवासियों को ही मिलेगा.
40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. अधिक संख्या में आवेदन आने की स्थिति में परीक्षा एक से अधिक चरणों में भी हो सकती है. उम्मीदवारों से अपेक्षा की गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. अपनी योग्यता एवं आवश्यक पात्रता की जांच कर लें. आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए आयोग ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके.
549 पशु सहायक पदों पर बंपर भर्ती
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ‘सूचना पट्ट’ में उपलब्ध संबंधित विज्ञापन संख्या 02/23(A) के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नोटिफिकेशन पढ़ने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन पोर्टल onlinebssc.com के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन पत्र भर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करना होगा. अंत में आवेदन-पत्र को सब्मिट कर उसकी एक प्रति सुरक्षित रखनी होगी. इस भर्ती से न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य के पशुपालन क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.