शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में खेत मालिक प्रभुदयाल मीणा की भूमिका संदिग्ध पाई गई, क्योंकि वह घटना के बाद से ही फरार था। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Jodhpur: जास्ती गांव में होगा साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार,जोधपुर MGH में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने खेत में फसलों को जंगली सूअरों से बचाने के लिए लोहे का फंदा लगाया था। दुर्भाग्यवश सूअर की जगह पैंथर उस फंदे में फंस गया और घबराहट में दौड़ते हुए पास के पेड़ पर चढ़ गया, जहां फंदा और ज्यादा खिंच गया। फंदा पेट में कसने और दम घुटने के कारण पैंथर ने पेड़ पर ही दम तोड़ दिया।
तीन पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि पैंथर की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई थी। वन विभाग ने फॉरेस्ट एक्ट के तहत शिकार का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.