राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। संजय भाटिया पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। 57 साल के संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.