संगरूर में सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर छह बसों के चालान काटे गए। बता दे कि यह चेकिंग सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर प्रदीप सिंह गिल के नेतृत्व में ब्लॉक दीडबा में हुई। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के परिवहन के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। चेकिंग टीम में बलजीत सिंह (शिक्षा विभाग), बलविंदर सिंह (पुलिस विभाग), राम प्रताप (पुलिस विभाग) और रूपिंदर सिंह (आउटरीच वर्कर, जिला बाल संरक्षण कार्यालय संगरूर) शामिल थे। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया टीम ने विभिन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। जांच के दौरान, कुछ स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया। कुल छह चालान काटे गए, जिनमें से दो चालान ड्राइवरों की वर्दी न होने, तीन चालान फायर सिलेंडर न होने और एक चालान फर्स्ट एड बॉक्स न होने के कारण किए गए। सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के नियमों का पालन करने के निर्देश टीम ने स्कूल प्रशासकों और ड्राइवरों को सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए। उन्हें स्कूल बसों में फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड बॉक्स और ड्राइवर की वर्दी जैसे आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि बच्चों की सुरक्षा पुख्ता की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.