बताया जा रहा है कि घटना के दिन अविनाश ने घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पहले उन्होंने रोते हुए मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया. मृतक का भाई छोटू पासवान जब नाश्ता के लिए उन्हें खोजने गया, तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद….
समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन वार्ड संख्या 3 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान स्वर्गीय दिलीप पासवान के पुत्र अविनाश कुमार पासवान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अविनाश की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है. दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पत्नी की मौत के बाद से अविनाश काफी तनाव में रहने लगे थे. वह हरियाणा में मजदूरी करते थे लेकिन, पत्नी की मौत के बाद काम छोड़कर गांव लौट आए थे.
बताया जा रहा है कि घटना के दिन अविनाश ने घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने से पहले उन्होंने रोते हुए मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया. मृतक का भाई छोटू पासवान जब नाश्ता के लिए उन्हें खोजने गया, तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद छोटू ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया. स्थानीय लोगों ने तुरंत रोसरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है. इस मामले में रोसरा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने फोन से संपर्क करने पर बताया कि करियन गांव से युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी. पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. लगातार दूसरी पारिवारिक त्रासदी ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.